क्या मंंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में नगर उद्यान का निर्माण नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित जनसंख्या-घनत्व के अनुरूप अबतक नहीं किया गया है; यदि हाँ तो सरकार कबतक नगर निगम क्षेत्र में जनसंख्या के अनुरूप नगर उद्यान का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?