क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत सिसवन प्रखंड के हरेराम ब्रहमचारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, गंगपूर के खेल मैदान में विगत दो साल से खनन विभाग द्वारा पकड़े गये गाड़ियों को रखने के कारण खिलाड़ियों को खेलने में कठिनाई तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पा रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार कब तक उक्त वर्णित मैदान से जब्त गाड़ियों को अन्यत्र हटाकर खेल मैदान को पुनः सुसज्जित एवं खेलने लायक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?