क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि समसस्तीपुर जिला के रोसड़ा अनुमंडल से पटना एवं दिल्ली के लिए बिहार स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों का परिचालन नहीं होने से हजारों यात्रियों एवं खासकर मरीजों को ईलाज के लिए आई.जी.एम.एस., एम्स., पी.एम.सी.एच, पटना एवं एम्स दिल्ली आने-जाने में काफी असुविधा होती है; यदि हाँ तो सरकार रोसड़ा अनुमंडल से पटना एवं दिल्ली के लिए सरकारी बसों का परिचालन कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?