क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार के 38 जिले और लगभग 13 करोड़ की आबादी पर महज छह सरकारी कॉलेजों में ही बी. एड. की पढ़ाई होती है, जो आबादी के लिहाज से काफी कम है;2. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार के 29 अंगीभूत बी. एड. महाविद्यालय में स्ववित्त पोषित कार्यक्रम के तहत शिक्षा शास्त्र (बी. एड) का फीस एक लाख 50 हजार रुपया तक लिया जाता है; जिसके कारण पिछड़ों-अतिपिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी के लिए इन अंगीतभूत महाविद्यालयों में बीएड कोर्स करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्क है, तो सरकार सभी 29 अंगीभूत बीएड महाविद्यालयों में सरकारी कॉलेज की तर्ज पर फीस नियंत्रित करने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों नहीं?