क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत देव प्रखंड के खर्डीहा खुर्द ग्राम में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण नहीं किया गया है; यदि हाँ तो, सरकार कबतक उक्त विद्यालय के भवन का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?