क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखण्ड अन्तर्गत बनवीरा गाँव के निवासी सचिन कुमार, पिता-मदन राय की सड़क दुर्घटना में दिनांक-31.07.2022 को हलई में मृत्यु हो गयी थी, जिसका हलई थाना काण्ड संख्या-364/22 है;2. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त मृत व्यक्ति के आश्रितों को अभी तक सरकारी मुआवजा नहीं प्राप्त होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?