क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत नवीनगर में एन0टी0पी0सी0 की दो ईकाइयां कार्यरत है और नवीनगर झारखण्ड राज्य की सीमा से लगा प्रदेश का अंतिम प्रखंड है, किन्तु पटना से औरंगाबाद होकर नवीनगर तक सरकारी बस के परिचालन की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार नवीनगर से औरंगाबाद होकर पटना शहर तक जाने वाली सरकारी बसों का परिचालन कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?