क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखण्ड अन्तर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बभनगामा का लगभग 6 कमरा विगत कई वर्षों से अर्द्धनिर्मित अवस्था में है; जिससे पठन-पाठन करने वाले छात्र/छात्राओं को काफी असुविधा हो रही है साथ ही अर्द्धनिर्मित भवन होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक छात्र-छात्राओं के हित में उक्त अर्द्धनिर्मित विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?