क्या मंत्री, शिक्षा विभाग विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है की गया जिलान्तर्गत प्रखंड खिजरसराय के ग्राम सरवहदा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें संवेदक द्वारा घटिया किस्म का सीमेंट, छड़ तथा ईट का प्रयोग किया जा रहा है, तथा प्राक्कलन का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की जाँच कर दोषी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?