क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत कोचाधामन विधान सभा के प्रखण्ड-कोचाधामन, पंचायत- सोंथा अंतर्गत मतीन टोला गरगांव में नवीन प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप पर्याप्त वर्ग कक्ष तथा विद्यालय की चहारदिवारी नहीं होने से असामाजिक तत्वों एवं मवेशियों आदि का आवागमन एवं जमावडा लगा रहता है; जिससे छात्र- छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में असुविधा हो रही है; यदि हाँ,तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यो ?