स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 24.12.2021 को प्रकाशित “जीवन मिशन में कौशल प्रशिक्षण के लिए चेन्नई की दिवालिया कंपनी को दिया टेंडर, 1.94 करोड़ का गबन” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वर्ष 2014 में एवरॉन स्किल डेवलपमेंट लि०, चेन्नई कंपनी को तीन हजार ग्रामीण युवकों की कौशल प्रशिक्षण और नियोजन के लिये 7.77 करोड़ की योजना का 25 प्रतिशत यानि 1.17 करोड रूपया 03 दिसंबर 2015 को दिए गए थे, परंतु कंपनी द्वारा सिर्फ 441 को प्रशिक्षित किया गया एवं 61 युवाओं को नियोजित कराया गया तथा 1.17 करोड़ रूपये की राशि का गबन कर लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि जीविका मिशन ने कौशल प्रशिक्षण के लिए एवरॉन स्किल डेवलपमेंट लिमिटेड, चेन्नई की दिवालिया कंपनी को टेंडर दे दिया गया, जिसके कारण 1.94 करोड़ की राशि का गबन कंपनी द्वारा कर लिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दोषी कंपनी एवं पदाधिकारी के विरूद्ध कौन सी कार्रवाई कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?