क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला अंतर्गत राजनगर से पटेल चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक तक सड़क खराब एवं संकीर्ण होने के कारण आए दिन जाम एवं दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क का पुर्ननिर्माण एवं चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?