क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि –(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड के ग्राम पंचायत प्यालापुर के ग्राम ऊरॉ-भरत टोला मसुरिया में पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं होने से पंचायत वासियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को काम करने में कठिनाईयों के साथ योजनाएँ की जानकारी देने में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त ग्राम में कबतक पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?