क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत सिकटा प्रखंड के त्रिवेणी नहर के भवंरी, भवरा लाइन परसा जंगीहरा भेडिहरवा गांवों के सामने संकीर्ण पुराने पुलों के जरिये ओरिया, सिकटा नदी के बाढ़ का पानी बहुत धीरे धीरे पास करता है जिसके कारण जल जमाव की स्थिति बनी रहने से हर साल नहर टूट जाती है एवं फसलों का नुकसान होता है, यदि हाँ, तो सरकार त्रिवेणी नहर में उपर वर्णित भंवरी आदि गांव के सामने कबतक अतिरिक्त पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?