क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर प्रखंड चंदौती के पटना डोभी मुख्य पथ के चाकद बाजार से पोस्ट ऑफिस होते हुये सूर्य मंदिर तक लगभग 2.5 किमी की सड़क जर्जर है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क के किनारे जल निकासी हेतु नाला नहीं रहने के कारण सड़क पर जल जमाव होता है, जिससे आवगामन बाधित रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में पटना डोभी मुख्य पथ के चाकंद बाजार में पोस्ट आफीस होते हुये सूर्य मंदिर तक लगभग 2.5 किमी नाला सहित पक्की सड़क निर्माण करने का विचार रखती है, हां, तो कबतक, नहीं तो क्यों?