क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत अस्थावॉ प्रखंड के ग्राम ओन्दा, नौरूत एवं गोंगचक में अवस्थित खंघों से जल निकासी एंटी फलड स्लुईस के माघ्यम से जिराइन नदी में होता है,2.क्या यह बात सही है कि वर्षा अवधि में लगातार वर्षा एवं बाढ़ के कारण उपर्युक्त खंघों में जल-जमाव हो जाता है, जिससे धान के फसल को भारी नुकसान होता है,3 .यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उपर्युक्त वर्णित खंघों से तेजी से जल निकासी हेतु एक अतिरिक्त चैनल का निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?