क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया प्रखंड के रसुलपुर से बेला तक 04किलोमीटर सड़क जर्जर स्थिति में है.जिससे छोटे बड़े वाहनों के साथ-साथ छात्र छात्राओं एवं आमजनता को आवागमन में भारी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार रसुलपुर से बेला तक 04 किलोमीटर जर्जर सड़क का निर्माण कार्य कब तक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?