क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर प्रखंड चंदौती के औरवां पंचायत के पथरौरा गांव से भूखन बीघा महादलित टोला होते हुये चपरदह तक 2 किमी की सड़क कच्ची रहने के कारण भूखन बीघा महादलित टोला एवं चपरदह के ग्रामीणों सहित छात्रा छात्राओं एवं किसानों का आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार पथरौरा ग्राम से भूखनबीघा महादलित टोला होते हुये चपरदह तक दो किमी पक्की सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?