क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला के सभी छोटी - बड़ी नदियों में बालु - पत्थर, गाद आदि जमा हो जाने से नदियों की गहराई समाप्त हो गयी है, जिसके कारण बरसात के दिनों में बाढ़ का पानी बसावट वाले क्षेत्रों में फैलने से आमजन विस्थापित होने को मजबूर हो जाता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त जिला के नदियों के गाद निकालकर बसावटी क्षेत्रों में होने वाली बाढ़ की समस्या एवं पानी की बर्बादी का स्थाई समाधान कबतक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?