क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलामुख्याल नगर निगन क्षेत्रान्तर्गत वार्ड न०-21, 22,27,32, 33 सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति पाइप काफी क्षतिग्रस्त है, जिससे पेय जलापूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रहा है; जिससे लोगों को पेय जल संकट का सामना करना पड़ता है, यदि है, तो सरकार कबतक उन क्षेत्रों में पेय जलापूर्ति सुचारू रूप से कराना संचालित कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?