क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत विशनपुर के वार्ड नं0-01 लाली टोला महादलित बस्ती में मोटर पम्प में तकनीकी दोष के कारण विगत 06 माह से जलापूर्ति बाधित है तथा बस्ती में जगह-जगह वाटर टेप पोस्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उल्लिखित वार्ड में मोटर पम्प का तकनीकी दोष दूर करने तथा वाटर टेप को ठीक कराकर जलापूर्ति प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?