Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1742Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव ) नगर विकास एवं आवास 20 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के डुमराँव नगर परिषद् अंतर्गत 'प्रबंधक डुमराँव राज प्रॉपर्टी इंटरप्राइजेज' द्वारा बिगत तीन वित्तीय वर्षों में होल्डिंग संख्या 61/15, 12+12/16, 6+6/1 तथा होल्डिंग संख्या 436 एवं 362 सहित अन्य संपत्ति के स्व-कर निर्धारण में स्वयं उपयोगित संपत्ति तथा किराया पर दी हुई संपत्ति के असत्य विवरण देकर तथा अधिकारियों से मिलीभगत करके कम संपत्ति कर का भुगतान करके सरकार के राजस्व को हानि पहुँचायी गयी है,2. क्या यह बात भी सही है कि विभागीय पत्रांक 144 दिनांक 13/02/2024 के आलोक में जिला पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के बाद भी उक्त मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है,3.अगर उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार वास्तविक भूमि स्थिति के अनुसार कर वसूली करने एवं राजस्व हानि के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
20 मार्च, 2025
Member
श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव )
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास
MLA Profile
Ajit Kumar Singh (201)
Ajit Kumar Singh (201)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Dumraon-Buxar (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Apr 1986