क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के बड़हरिया अंचल अंतर्गत मौजा माधोपुर थाना नं0-301 के गैर मजरूआ मालिक खाता 221, खेसरा 1048, रकबा0-11-0 भूमि से रकबा 0-3-0 भूमि की भूमि बंदोवस्ती वाद सं0-01/2012-13 के तहत अवैध बंदोबस्त की गई है;2. क्या यह बात सही है कि बड़हरिया के अंचलाधिकारी द्वारा पत्रांक-1383 दिनांक-10.12.2024 से इसे अवैध बंदोबस्ती बताकर कार्यवाही करने की अनुशंसा करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त गैरमजरूआ भूमि की अवैध बंदोबस्ती को रदद् करने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?