स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 12.02.2025 को प्रकाशित “भूजल: 33 जिलों में आयरन अधिक” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1 क्या यह बात सही है कि केन्द्रीय भूजल आयोग के जल गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 में खुलासा हुआ है कि कैमूर सहित बिहार के 33 जिलों के भूगर्भ जल में आयरन सहित फ्लोराड, आर्सेनिक और यूरेनियम मात्रा अधिक है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पानी पीने से आम जन को मधुमेह, हेमोक्रोमैटोसिस, पेट की समस्याएं, लीवर, हृदय, गठिया, हड्डियों को नुकसान सहित अन्य बीमारी बड़े पैमाने पर हो रही है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार राज्य के 33 जिलो में भूजल को आयरन सहित पलोराड, आर्सेनिक और यूरेनियम से मुक्त कराते हुए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था करने हेतु कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?