क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के प्रत्येक पंचायत में मिनी मिट्टी जाँच लैब खोलने के लिए स्थापना व्यय में 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है,2. क्या यह बात सही है कि घोषणा के 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी पंचायत स्तर पर मिनी मिट्टी जाँच लैब अबतक नहीं खुल पाया है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक सभी पंचायतों में मिट्टी जाँच लैब खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?