क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत खरसाही के वार्ड नं0-13 बुधिचन बाबू टोला में 30 घर तथा बन्देलाल बाबू टोला में 20 घरों में पानी का पाईप लाइन नहीं बिछाया गया है साथ ही वहाँ पानी टंकी की भी आवश्यकता है, यदि हाँ तो क्या सरकार उल्लिखित वार्ड में ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के लिए नया पाईप लाइन बिछाने और अतिरिक्त पानी टंकी का निर्माण करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?