क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पंचायती राज विभाग ने मधुबनी जिलान्तर्गत अंधराठाढ़ी प्रखंड के डुमरा पंचायत सरकार भवन बनाने हेतु भवन निर्माण विभाग को एक वर्ष पूर्व तीन करोड़ रूपया दिया था,2. क्या यह बात सही है कि भवन निर्माण विभाग ने डुमरा पंचायत सरकार भवन बनाने का टेंडर भी कर दिया पंरतु जमीन का चयन अंचलाधिकारी अंधराठाढ़ीद्वारा डुमरा पंचायत का सीमा से बाहर करने के कारण जिला पदाधिकारी मधुबनी ने उक्त डुमरा पंचायत भवन की राशि मधवापुर प्रखंड स्थानांतरित कर दी, जबकि डुमरा पंचायत में भवन बनाने हेतु रूद्रपुर मौजा में खाता नं०-1930/2838/2839/ 2840-50 डि० भूमि उपलब्ध है, जिसका खेसरा नं०-1933 है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त जमीन डूमरा पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?