Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1671Starred Question Listed

भवन निर्माण करना

श्री अमरजीत कुशवाहा (106) (जीरादेई) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 20 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में  दिनांक  28.02.2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक “338 छात्राओं को पढ़ने के लिए महज 4 कमरे” के आलोक में क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत कन्या उच्च विद्यालय सह इन्टर कॉलेज मैरवा का अपना भूमि, भवन तथा इंफ्रास्ट्रक्चर  नहीं है, जिससे छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है,2.क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा पूर्व में विद्यालय की भूमि हेतु प्रखण्ड परिसर में निर्मित कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी (बी.आर.सी.) के बगल में ही भूमि उपलब्ध कराने का अनुशंसा की गयी है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कन्या उच्च विद्यालय का निर्माण जिला पदाधिकारी द्वारा अनुशंसित भूमि पर भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
20 मार्च, 2025
Member
श्री अमरजीत कुशवाहा (106) (जीरादेई)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Amarjeet Kushwaha (106)
Amarjeet Kushwaha (106)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Jiradei - Siwan (Bihar)
Assembly
17th Assembly