क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बरारी अंचल के सीमा पर बड़ी भैंसदीयरा चौक झिकटिया चौक के पास पथ निर्माण विभाग के सड़क किनारे फ्लैक पर भूमिहीन तियर ऋषि उनके बेटे अजय ऋषि, विजय ऋषि को अन्य जगह पर नहीं बसाये जाने के कारण पंचायत मखदपुर, मौजा-मिर्जापुर के जमाबंदी सं॰ भाग वर्तमान-14 पृष्ट सं० -97, खाता सं० -307, खेसरा सं० -1144, रकवा 10 डी0 रामनारायण सिंह की जमीन पर आने-जाने का रास्ता बंद है, जबकि बरारी अंचल में सरकारी भूमि उपलब्ध है, यदि हाँ तो सरकार, उक्त भूमिहीन परिवार को बरारी अंचल में सरकारी भूमि उपलब्ध कराकर जमीन का वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?