क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नगर परिषद् फारबिसगंज एवं नगर परिषद् जोगबनी में नल-जल योजना का कार्य आधा-अधूरा किया गया है, जिसके कारण जल नल योजना से आमजन लाभान्वित नहीं हो रहे है,2. क्या यह बात सही है कि वर्णित नल-जल योजना के मेंटनेश के नाम पर केवल खानापूर्ति किया जा रहा है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है,3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है ,तो सरकार कबतक नगर परिषद् फारबिसगंज एवं नगर परिषद् जोगबनी में नल-जल योजना का कार्य सभी वार्डो में सम्पन्न कराकर सुचारु रूप से प्रारम्भ एवं विधिवत मेंटनेश कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?