क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलान्तर्गत अलौली प्रखंड के आनंदपुर मारन पंचायत के कलवारा एवं पिपरपाँती के बीच कमला नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर कबतक पुल बनाने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?