क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलान्तर्गत अलौली प्रखंड के सोनमंकी से झीमा सर्वजीता अमौसी मारन-डीह, सुखाशन, हन्ना तेरासी होते हुए अलौली गढ़घाट पुल तक सड़क पूर्ण रूपेन क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हो गई है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सड़क को पी0डब्लू0डी0 में अधिग्रहण कर सड़क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?