क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलार्गत अलौली प्रखण्ड के दहमा खैरी खुटहा पंचायत, आनंदपुर मारन, पंचायत तथा चेराखेरा पंचायत में रेफरल अस्पाताल नहीं है एवं आवागमन की स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण दूर जाकर ईलाज के क्रम में ही मरीजों की स्थिति बिगड़ जाती है या मृत्यु भी हो जाती है,यदि हाँ तो क्या सरकार आनंदपुर मारन पंचायत के मारणडीह में रेफरल अस्पताल के स्थापना का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?