क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलान्तर्गत अलौली प्रखंड के सहोरवा से बरियाही, गुरदी कोठी, कलवारा, पिपरपॉती, मखनाही होते हुए मोहराघाट से सुखाशन तक पी0एम0जी0एस0वाई0 सड़क काफी जर्जर अवस्था में है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को पी0 डब्लू0 डी0 से निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?