क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत सोनपुर प्रखण्ड के वार्ड संख्या-13 में सोनपुर आदम (मीरादाँहा) ग्राम के जगदम्बा स्थान से पूरब में श्रीमती सोनी कुमारी, पति-श्री रितेश कुमार की जमीन से होते हुए श्री रामबाबु रजक की जमीन के बीचो-बीच हाई वोल्टेज तार गुजरता है, जिससे गृह निर्माण कार्य बाधित होने के साथ ही उक्त क्षेत्र में आवासित व्यक्तियों की जान के खतरे की आंशका बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त जमीन के ऊपर से गुजरते हाईवोल्टेज तार को स्थानांतरित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?