क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बताने की कृपा करेगें कि :-क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा प्रखंड के शेरही पंचायत के कोड़र दलित टोला में सड़क नहीं होने से मुख्य सड़क कोड़र तक ग्रामीण पहुँच नहीं पाते है, यदि हां, तो सरकार बगौरा परसा मुख्य पथ से दलित बस्ती होते हुए प्राथमिक विद्यालय कोड़र तक जमीन अधिग्रहण कर सड़क निर्माण कराने का विचार कब तक रखती है, नहीं, तो क्यों?