क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के रतनी फरीदपुर प्रखण्ड के मुरहरा पंचायत के उपरापट्टी स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र विगत 30 वर्षो से निजी मकान में संचालित है; जिसे पदस्थापित चिकित्सक एवं कर्मीगण को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है यदि हाँ तो क्या सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?