क्या मंत्री , ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के केवटी प्रखण्ड के ग्राम पेगम्बरपुर थाना केवटी निवासी श्री शिवजी साफी पिता भदई साफी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है जिससे पूरा परिवार अंध्ेरा में 15 दिनों रह रहा है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा बिजली बिल ले लेते है तथा बिल का रसीद नही देते है और हमेशा बॉकी दिखाते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार इसकी जाँच कराकर दोषी पर कबतक कार्यवाई करने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?