क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पटना सिविल कोर्ट और पुनपुन सुरक्षा बांध (फुलवारीशरीफ) में जर्जर ट्रांसफार्मर के फटने से कई लोगों की मौत हो गई थीं;2. क्या यह बात सही है कि आज भी ट्रांसफार्मर के आस-पास सुरक्षा घेरा तथा ट्रांसफार्मर को कभर से ढकने की आधुनिक व्यवस्था नहीं हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार पोल, तार, और ट्रांसफार्मर को नोडल पदाधिकारी की देखरेख में 15 दिन पर चेक-उप सुनिश्चित करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यो?