(क्या मंत्री ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -( 1 ) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत मात्र तीन पावर ग्रिड स्थापित है । जिसमें उत्तर भाग फारबिसगंज, पूर्व भाग पलासी एवं दक्षिण भाग अररिया अंतर्गत आता है ।( 2 ) क्या यह बात सही है कि अररिया से पहले पावर सप्लाई रानीगंज पावर सबस्टेशन में आता है, फिर वहां से खजूरी और फिर भरगामा प्रखंड में आता है; इस प्रकार तीन पावर सब स्टेशन होकर लगभग 40 किलोमीटर की लंबी दूरी तय होने से भरगामा में पावर सप्लाई में सदैव व्यवधान उत्पन्न होते रहता है ;3. यदि, उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार चौथा पावर ग्रिड भरगामा प्रखंड ( पश्चिमी भाग ) में बनवाने का विचार रखती है हाँ, तो कब तक , नहीं, तो क्यों ?