क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलांतर्गत सिकटा में शांति चौक तथा नरकटियागंज प्रखंड में गोखुला में क्रमशः एक-एक हेल्थ एंड बेलनेस सेन्टर निर्मित है , जहाँ चिकित्सक, नर्स और अन्य स्वास्थ कर्मियों की संख्यानगण्य के बाराबर है, यदि हाँ तो क्या सरकार जनहित में उपर्युक्त अस्पतालों में चिकित्सको और अन्य स्वास्थ कर्मियों को नियुक्त करने का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों?