क्या मंत्री, पर्यटन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिला अन्तर्गत कागेश्वर पंचायत स्थित ऐतिहासिक कागेश्वर धाम मंदिर के जमीन की पैमाइश की गयी है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर की घेराबंदी नहीं रहने के कारण मंदिर की जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा है,3. क्या यह बात सही है कि मंदिर का समय-समय पर रख’रखाव नहीं होनें से ऐतिहासिक मंदिर खराब हो रही है;4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मंदिर की पूरी जमीन की घेराबंदी के उपरांत बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अधीन करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?