क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला अंतर्गत बैसा प्रखण्ड के मघेल गांव मे बिजली के तारों की जर्जर स्थिति के कारण पूरे गांव के उपभोक्ताओं को निर्वाध् विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कब तक जर्जर तारों को बदलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?