क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड अतंर्गत केसोनारायणपुर पंचायत के वार्ड सं० 5 में कब्रिस्तान अवस्थित है जिसका खाता सं0-20, खेसरा सं0-811, तथा रकवा-5 कट्ठा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं रहने के कारण परिसर में असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का आना-जाना लगा रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?