क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड खिजर सराय के ग्राम पंचायत नौडीहा में ग्राम छोटी नौडीहा में मुसलिम समुदाय का कब्रिस्तान है, जिसकी घेराबन्दी सरकार के द्वारा आज तक नहीं करायी गयी है, जिसके कारण हिन्दु मुसलिम समुदाय में जमीन के विवाद में बराबर तनाव एवं दंगा होने कि संभावना बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त ग्राम के कब्रिस्तान को जनहित में घेराबन्दी करवाने का विचार रखती है, नही तो क्यों?