क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत पानापुर प्रखण्ड के सतजोड़ा स्थित पुलिस चौंकी के कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन का निर्माण नहीं किए जाने के कारण पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों के निष्पादन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है; यदि हां, तो सरकार उपर्युक्त पुलिस चौंकी के कार्यालय एवं आवासीय भवनों का निर्माण कब तक काराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?