क्या मंत्री , गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गृह विभाग के संकल्प सं0-25/सी, दिनांक 12.01.2001 के कंडिका 5 (1) :'क' में सामूहिक हत्याकांड में मृतक के आश्रित को 50,000रू एवं चतुर्थ वर्ग के पद पर सरकारी नौकरी देने का प्रावधन है;2. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के पंडारक थाना में सामूहिक हत्याकांड सम्बंधित दर्ज काण्ड सं0-08/2003, दिनांक-23.01.2003 में ग्राम-चकमिदाद के मृतक युगेश्वर महतो, पिता-स्व0 लेखा महतो, मोहन महतो, पिता-नकट महतो, राजेन्द्र महतो, पिता-ब्रहमदेव महतो के आश्रित को पटना समाहरणालय के आदेश ज्ञापांक-173/वि0का, पटना, दिनांक 27.06.22 द्वारा 50,000रू भुगतान किया गया लेकिन अबतक नौकरी नहीं दी गयी है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मृतक के आश्रित को विभाग के उक्त संकल्प के आलोक में चतुर्थ वर्ग के पर सरकारी नौकरी देने का विचार रखती है , हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?