क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के पैंकात पंचायत के वीरवास में पुलिस ओ.पी भवन का चाहारदीवारी निर्माण नही किया गया है तथा पर्याप्त शौचालय की भी कमी है;2 . क्या यह बात सही है कि चाहारदीवारी और पर्याप्त शौचालय नहीं होने से पुलिस ओ.पी भवन के कर्मी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त पुलिस ओ.पी भवन में चहारदीवारी और पर्याप्त शौचालय का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?