क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव थाना में भवन की कमी के कारण विगत चार वर्षों से कहलगांव नगर के शारदा पाठशाला इंटरस्तरीय विद्यालय परिसर स्थित टाउन हॉल पर पुलिस प्रशासन कब्जा कर रह रहे हैं, जिससे टाउन हाल में नहीं हो पाता है, जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश है;2.क्या यह बात सही है कि कहलगांव थाना परिसर में मॉडल थाना भवन निर्माण करा देने से भवन की कमी दूर हो जाएगी, जिससे पुलिस प्रशासन के लोगों को अन्य जगह पर नहीं रहना पड़ेगा;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार कहलगांव थाना परिसर में मॉडल थाना भवन बनाने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?