क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत कोचाधामन प्रखण्ड के ग्राम पंचायत डेरामारी एवं पाटकोई कला के सीमा पर स्थित कद्दमिटा के समीप लगभग एक किलोमीटर तक महानंदा नदी से तेजी से कटाव हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान को चिन्हित करते हुए तटबंध का निर्माण एवं बोल्डर पिचिंग कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?